प्रधान आरक्षक संजीव सिंह एवं पुष्पा राठौर पदोन्नत होकर बने सहायक उपनिरीक्षक
पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया
कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आज दिनांक 02.03.2023 को पुलिस कार्यालय में 02 प्रधान आरक्षकों के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक संजीव सिंह एवं पुष्पा राठौर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं उपस्थित इनके परिजनों द्वारा दोनों प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की गई। वर्तमान में सहायक उपनिरीक्षक संजीव सिंह थाना पलारी एवं पुष्पा राठौर थाना सुहेला में पदस्थ है।
There is no ads to display, Please add some


