आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी और एनएसएस सदस्य होंगे शामिल
सुबह सात बजे पुलिस लाईन से शुरू होगी स्वतंत्रता दौड़
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी गरियाबंद जिले में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह सात बजे गरियाबंद के पुलिस लाईन से प्रारंभ होगी। मेन रोड में जिला कार्यालय परिसर रोड (देवभोग रोड) तरफ सर्किट हाउस होते हुए लगभग 1.5 किमी तक आगे जाकर वापस पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, आम नागरिक शामिल हो सकते हैं। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि सभी प्रबुद्धजनों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड के सदस्यों एवं प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। स्वतंत्रता दौड़ में शामिल सभी लोगों से सहिष्णुता एवं देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some
