छुरा (गंगा प्रकाश)- पढ़बो छत्तीसगढ़ गढ़बो छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित सत्र 2023-24 हेतु शाला प्रवेश को शासन के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रुप में ओंकार सिंह उपसरपंच,कोमल सिंह ध्रुव अध्यक्ष एस एम सी, बृजलाल ध्रुव, क्रातंकुमार गंगवंशी दानेश कुमार गंगवंशी मंचासीन रहे अध्यक्षता प्राचार्य भावना मथलानी ने की सर्वप्रथम परंपरा अनुसार मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों के द्वारा की गई पश्चात अतिथियों का स्वागत सी के साहू, शरद कुमार साहू,मुकेश ध्रुव एवं छात्र छात्राओं द्वारा किया गया स्वागत उद्बोधन सी के साहू ने दिया। नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद उद्बोधन देते हुए कोमल सिंह ध्रुव ने कहा कि शिक्षा के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है मेहनत करने वाला ही आगे बढ़ता है आलस करने वाला पीछे छूट जाता है भावना मथलानी ने कहा कि शिक्षा से भविष्य का निर्माण होता है संस्कार आता है शिक्षा उचाई में ले जाती है आज बच्चे पढ़ाई के माध्यम से ही अव्वल आकर हेलीकॉप्टर में घूम रहे है। जीवन को गढ़ने में शिक्षा और संस्कार के साथ साथ अनुशासन की आवश्यकता है क्रातंकुमार ने कहा कि प्रवेश लेना कोई बड़ी बात नहीं है प्रवेश के बाद नियमित स्कूल आना जरूरी है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हीरालाल साहू ने किया इस अवसर पर नवप्रवेशित कक्षा 9 वीं के छात्र छात्राओं को शासन द्वारा दिये जाने वाले पाठ्य पुस्तकों का वितरण अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया तथा उनका गुलाल तिलक कर मुंहमीठा कर विधिवत् प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उपस्थित कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भी निशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया।कार्यक्रम में लतिका साहू व्याख्याता, मधु वर्मा व्याख्याता, एकता पाल अतिथि व्याख्याता, सत्यव्रत साहू,हेमंत साहू नरेन्द्र नागेश रणजीत यादव, बृजलाल नेताम, सहित पालक गण उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
