क्राइम ब्रांच ने दी दबिश ,सट्टा खाईवालों को दी चेतावनी
अविनाश वाधवा
रायपुर (गंगा प्रकाश) I जुंआ,,सट्टा जैसे काला कारोबार से जुड़े लोगों पर प्रशासन अब शक्ति दिखानी शुरू कर दिया है ।वहीं इस मामले पर क्षेत्रवासियो का कहना है कि इस काले कारोबार को पूर्णतः नूस्तनाबूद करने की आवश्यकता है । क्षेत्रवासियो का कहना है कि प्रशासन की कार्यवाही को देखा जावे तो महज एक खानापूर्ति रही है ।जबकि इस कारोबार के किंग मेकर कहे जाने वाले कथित जनप्रतिनिधि एवं कारोबारी अभी भी प्रशासनिक कार्यवाही से अछूता है । इस मसले पर क्षेत्रवासियो ने प्रशासन से मांग किया है कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र से इस अवैध धंधे को नूस्तनाबूद करने इसकी जड़ पर प्रहार किया जावे । गौरतलब हो कि रायपुर जिला तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सट्टा ,जुंआ ,का आनलाइन एवं आंफलाइन कारोबार नगर से लेकर गांवो तक पर पसार चुकी है । हालांकि नवपदस्थ थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने समय समय पर इस धंधे के मकड़जाल को काटने का प्रयास किया है । जो कि प्रशंसनीय है । लेकिन इसके केंद्र बिंदु, सफेद लिबास में अभी भी इस धंधे पर पंख लगा रहे हैं । छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन ने इस अवैध कारोबार के खबर को प्रकाशित कर प्रशासन को अवगत कराता रहा है ।बीते दिन समाचार पत्र में सट्टा, जुंआ ,रिशु एप जैसे काले कारोबार तिल्दा नेवरा को निगलने को्आतुर शिक्षक से समाचार प्रकाशित किया इस दरमियान संबंधित विभाग में हलचल मची , सटोरियों का धरपकड़ शुरू किया गया , बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने कथित सट्टा खाईवालों को इस अवैध धंधे को बंद करने की चेतावनी दिया है ।
There is no ads to display, Please add some


