
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। आपको बता दूं कि लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चूलहट पुलिया के पास आज 21 दिसंबर दिन गुरुवार को जयनगर से आए हाई स्कूल लखनपुर में रिजल्ट लेने आए स्कोटी सवार तीन युवकों को जुनाडीह चूलहट पुलिया के पास लगभग दोपहर 2.30 बजे स्कोटी सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी जिससे एक युवक सिकेंदर गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा जुनाडीह चूलहट पुलिया के पास किसी का सहारा अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिला तो तीनों युवक कुंवरपुर अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे, रिश्तेदारों के द्वारा एंबुलेंस को लगभग 2.30–3 बजे मोबाइल के माध्यम से कांटेक्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचा, तब 112 को कांटेक्ट किया गया तभी लग्भगग 3:40 बजे के करीब 112 पहुंचा और उपचार हेतु CHC लखनपुर में लेकर आए जहां तीनों युवको का उपचार जारी है।
There is no ads to display, Please add some


