गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में बिजली का नया टैरिफ इस बार तय समय एक अप्रैल से लागू नहीं हो पाया। लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव के नतीजे आने के बाद जून में नया टैरिफ जारी होगा। इसकी तैयारी बिजली कंपनी में चल रही है। प्रदेश के करीब 50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि उनको नए सत्र में महंगी बिजली का झटका नहीं लगेगा, बाकी के उपभोक्ता वर्ग के लिए बिजली की दर बढ़नी तय मानी जा रही है। पावर कंपनी ने बिजली नियामक आयोग को भेजे गए लेखा-जोखा में नए सत्र में 3600 करोड़ के फायदे का उल्लेख किया है। लेकिन पुराना घाटा 7775 करोड़ की भरपाई के लिए घरेलू को छोड़ बाकी वर्ग का टैरिफ बढ़ाया जाएगा। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, वितरण कंपनी के साथ ही उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनी का भी पूरा लेखा-जोखा देखने के बाद ही आयोग तय करेगा कि कंपनी को वास्तव में खर्च के लिए कितने राजस्व की जरूरत है और बिजली बेचने से कितना राजस्व मिलेगा। साथ ही पुराना, घाटा कम करने के बाद उसकी पूर्ति के लिए कितने अतिरिक्त राजस्व की जरूरत पड़ेगी। इसमें आयोग अंतर की राशि की पूर्ति के लिए तय करेगा किस वर्ग के टैरिफ में कितना इजाफा किया जाए। आयोग पुराने घाटे को एक के स्थान पर इससे ज्यादा बार में भी पूरा करने का फैसला कर सकता है। ऐसा होने से टैरिफ में कम इजाफा होगा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
