अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – ज्यादा ब्याज का झांसा देकर ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने के दो महिला सहित तीन आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों द्वारा ग्राम केरा के साथ – साथ आसपास के ग्रामीणों से भी धोखाधड़ी किया गया है। आरोपीगण नये ग्राहकों से रकम प्राप्त कर पुराने ग्राहकों का लोन किस्त पटाते थे। आरोपी संतोष दास के कब्जे से लोन संबंधी एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया गया। आरोपी दस्तावेजों को अपने ससुराल गेवरानी जिला बलौदा बाजार में छिपाकर रखा था।

                             जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया प्रार्थी रोशन महंत निवासी केरा के द्वारा गत 16 मार्च को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम केरा के संतोष दास महंत , संतोष की पत्नी जगरबाई महंत एवं जानकी महंत को पिछले कई वर्षो से जानता है , जो ग्राम केरा में ही रहते है और उसके घर आते जाते रहते है। प्रार्थी ने बताया विगत 12 फरवरी 2022 को संतोष दास महंत , उसकी पत्नी जगरबाई महंत एवं उसकी मां जानकी बाई महंत मेरे घर आये। संतोष अपनी पत्नी जगर बाई और मां जानकी बाई के साथ मिलकर मेरे को बोला कि बैंक का एक अच्छी स्कीम आई है , जिसमें ज्यादा ब्याज मिलता है। तुम मेरे पास पैसा जमा करा दो तो मैं तुम्हारा पैसा बैंक में जमा कर दूंगा और तुम्हें ज्यादा ब्याज मिलाकर पैसा वापस करूंगा। तब मैं संतोष दास महंत को फरवरी 2022 से सितम्बर 2022 तक किस्त-किस्त करके कुल दो लाख रूपये बैंक में जमा करने को दिया था। मैं जब संतोष महंत से अपना पैसा वापस लेने गया तो वह नहीं दिया और टाल मटोल करने लगा। मैं संतोष से बैंक में पैसा जमा करने का रसीद और बैंक का पास बुक मांगा तो संतोष रसीद व पास बुक नहीं दिया , टाल मटोल करने लगा। पुन : दिनांक 23 फरवरी 2023 को मैं संतोष के घर गया तो उसकी पत्नी जगर बाई और संतोष की मां जानकी बाई घर पर नहीं थे और घर में ताला लगाकर चले गये थे। तब मुझे पता चला कि मेरे अलावा गांव के अन्य लोगों के साथ भी उन  लोागों के द्वारा धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 98/23 धारा 409 , 420 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों के रायपुर में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम गठित कर उनकें रहने के स्थान पर दबिश देकर हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार कर बताया कि आरोपियों द्वारा मिलकर अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराने एवं अधिक पैसा जमा होने पर पैसा लेकर भाग जाने की योजना बनाये थे। योजना के अनुसार आरोपी संतोष , जगर बाई एवं जानकी बाई द्वारा मिलकर ग्राम केरा एवं आसपास के लोगों को बताते थे कि बैंक में एक अच्छी स्कीम आई है जिसमें ज्यादा ब्याज मिलता है। आप लोग हमारे पास पैसा जमा करो तो हम लोग आप लोगों का पैसा बैंक में उस स्कीम में जमा करके आप लोगों को अधिक ब्याज सहित पैसा वापस करेंगे। इस प्रकार गांव के रोशन महंत से 02 लाख रूपये , भोला देवांगन से 02 लाख रूपये , रामनाथ से 63 हजार रूपये , कमला बाई से 70 हजार रूपये , जगेश्वर बाई से 01 लाख रूपये , बद्रिका सागर से 94 हजार रूपये , रजनी सहिस से 20 हजार रूपये , बदरा से 35 हजार रूपये, रत्नी कुमार से 45 हजार रूपये , कंवल दास से 50 हजार रूपये , दिले बाई से 60 हजार रूपये , पूजा बाई से 60 हजार रूपये , खीखबाई से 10 हजार रुपये ,  निर्मला सहिस से 50 हजार रूपये , शकुन कहरा से 63 हजार रूपये एवं इसके अलावा गांव एवं आसपास के अन्य लोगों से पैसा जमा कराये थे। कुछ लोगों के द्वारा पैसा नकदी एवं कुछ लोगों के द्वारा बैंक से लोन लेकर आरोपीगण के पास जमा किया गया था। उनका लोन आरोपियों को पटाना था इसलिये उनके लोन का कागजात /पास बुक आरोपी अपने पास रखे है। नये ग्राहक से पैसा प्राप्त होने पर पुराने ग्राहकों की लोन की किस्त को पटा देते थे और शेष बचे रकम को अपनी घर की जरूरत एवं शौक पूरा करने के लिये खर्च करते थे। आरोपी संतोष दास द्वारा लोगों के बैंक लोन संबंधी कागजात को अपने ससुराल घर ग्राम गेवरानी जिला बलौदा- बाजार में छिपाकर बताने से आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर ग्राहकों के बैंक लोन संबंधी कागजात एवं अन्य दस्तावेजों को जप्त किया गया है। नवागढ़ पुलिस ने आरोपी संतोष दास महंत उम्र 38 वर्ष , जगर बाई महंत एवं जानकी बाई महंत को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कश्यप , महिला प्रधान स्वाती गिरोलकर , आरक्षक शिवभोला कश्यप , बलराम यादव , विरेन्द्र सूर्यवंशी एवं साईबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version