गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य पर संस्था ज्योति उ .मा. विद्या मंदिर धरमजयगढ़ के स्वयं सेवक छात्र/छात्राओं द्वारा रा.से. यो. दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना कटारिया के कर कमलों द्वारा स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का प्रारंभ, उद्देश्य और उसके लक्ष्य पर अपना विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात रा.से.यो. स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में साफ- सफाई का कर श्रमदान किया। स्वयंसेवक छात्र/ छात्राओं ने विद्यालय की क्रीड़ा परिसर, सिविल अस्पताल, बस स्टैंड धरमजयगढ़ से होते हुए रा.से.यो. से संबंधित नारा लगाते हुए रैली निकाली गई। जिसमें अरविंद कुमार साहनी कार्यक्रम अधिकारी (रा.से.यो.) वी. डी. टंडन, श्रीमती निर्मला खुंटिया, कुमारी प्रीति चक्रवर्ती, हेमानंद भोई, श्रीमती डिलेश्वरी पटेल आदि प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी स्वल्पाहार ग्रहण किया तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन की गई।
There is no ads to display, Please add some


