रायपुर (गंगा प्रकाश) – ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ इकाई प्रांतीय कार्यालय श्री सुदर्शन संस्थानम्, रावांभाठा रायपुर द्वारा पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के हिन्दू राष्ट्र निर्माण उद्घोषणा के परिपालन में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी जन जागृति अभियान यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर जारी है।आनन्दवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी , आदित्य वाहिनी टीकाराम साहू , श्रीमती रंजीता शर्मा आदि की प्रांतीय टीम द्वारा हिन्दू राष्ट्र निर्माण जन जागृति यात्रा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर स्थानीय इकाई के सहयोग से हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी के माध्यम से सभी सनातनियों को इस अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।उपरोक्त अभियान में अभी तक आरंग , महासमुंद , राजिम , अभनपुर , डोंगरगढ़ इकाईयों के साथ ही नवरात्रि के अवसर पर मंगला गौरी शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार महासमुंद में पीठपरिषद् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य झम्मन शास्त्री के आचार्यत्व में श्रीमद् देवी भागवत् पंडाल से हिन्दू राष्ट्र निर्माण का आह्वान हो रहा है तथा प्रतिदिन कथा समाप्ति के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में श्री सुदर्शन संस्थानम् प्रांतीय कार्यालय की टीम ने गंगा मैय्या धर्म मंच झलमला बालोद में प्रवास किया तथा पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी – आनंदवाहिनी के स्थानीय इकाई गठन के संबंध में बैठक का आयोजन किया। प्रदेश पदाधिकारियों व जिले के सक्रिय सदस्यों द्वारा मां गंगा मईया का दर्शन – आशीर्वाद प्राप्त कर बालोद जिले के विभिन्न स्थानों , मंदिरों आदि में प्रमुख भगवत् प्रेमी सज्जनों से प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर गंगा मैय्या धर्म मंच में हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से भारत हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु जन जागरण कर पूज्य शंकराचार्य जी के प्रकल्पों का प्रचार – प्रसार किया गया एवं उपस्थित सनातनी भक्तवृन्दों को हिंदू राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर गुरुदेवजी द्वारा संगठन संचालन हेतु प्रदत्त सूत्रों की जानकारी दी गई , जिसमें संगठन के लिये आवश्यक है कि ऊर्जावान युवकों , सदस्यों का चयन हो फिर उनका सनातनी विधा से प्रशिक्षण तत्पश्चात उनका हिन्दू राष्ट्र अभियान में योग्यतानुसार नियोजन होना चाहिये। सफलता के लिये पूरे क्षेत्र को पांच विभिन्न जोन में बांटकर प्रत्येक जोन के संयोजक के माध्यम से विभिन्न प्रकल्पों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिये एवं प्रत्येक गतिविधियों का प्रिंट मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार भी आवश्यक है , इस पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रवास पर बालोद जिले के लोगों की आध्यात्मिक भावनाओं व भक्ति भाव की प्रांतीय टीम ने सराहना की। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा बालोद जिले में आदित्यवाहिनी के संयोजक के रूप में टिकेश्वर देशमुख कोटगाँव , बालोद व आनंदवाहिनी के संयोजिका के रूप में श्रीमति प्रीति देशमुख बालोद को नियुक्त कर जिले में संगठन की सेना तैयार कर कार्यकारिणी गठित करने तथा पूरे क्षेत्र में संगठन संचालन करने की जिम्मेदारी दी गई। इस कार्यक्रम में बालोद से श्रीमति प्रीति देशमुख , डॉ. पल्लवी शुक्ला , स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसदा के बच्चे , गंगा मैय्या ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तथा श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। धर्ममंच स्थल प्रदान कर सहयोग करने हेतु सोहन टावरी ट्रस्टी गंगा मैय्या झलमला को संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
झलमला में हुई हिन्दू राष्ट्र निर्माण जन जागृति यात्रा आयोजित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
