देवभोग (गंगा प्रकाश)। देवभोग मुख्यालय के ग्राम पंचायत झाखरपारा में आज युवा मोर्चा की बैठक हुई इसमें भाजयुमो कमिटी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला प्रभारी घोषणा पत्र समिति गरियाबंद भागीरथी मांझी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मांझी जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का विस्तार तेजी से सभी प्रखंडों में हो रहा है युवा तेजी से युवा मोर्चा में जुड़ रहे हैं। देश की युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है। वह अगर चाहे तो इस देश की सारी रूप-रेखा बदल सकती है। अपने हौसले और जज्बे से समाज में फैली विसंगतियों,असमानता, अशिक्षा,अपराध आदि बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंक सकती है। युवा शब्द ही मन में उड़ान और उमंग पैदा करता है। इसलिए आप सभी अपनी पद की गरिमा बनाए रखे एवं संघठन के लिए एकजुट होकर काम करते रहना है,आप सभी को पता है विधानसभा चुनाव नजदीक है अब सभी को अच्छे से काम करना है और इस बार भी फिर से बिंद्रानवागढ़ 55 में जीत की फतेह लहराना है बस यह कह कर सभी युवा मोर्चा के सभी नव निर्वाचित कार्यकर्ताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं और उज्वल भविष्य की कामना। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव,मंडल महामंत्री महेंद्र निधि,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री चमार पात्र,प्रमोद बीसी,निलेश डोंगरे,डगरे माझी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पात्र,कुमुद निधि,प्रफुल्ल निधी,खीर सागर,ओम प्रकाश पात्र,उमाशंकर,सुरेंद्र यादव, प्रमोद,गजानन्द रजक एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version