डोहेल के पास दर्दनाक हादसा, कई घायल; दो की हालत गंभीर
देवभोग (गंगा प्रकाश)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब भाई-बहन के मिलन की खुशियां चारों ओर थीं, उसी दौरान देवभोग क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में चिंता में बदल दीं। डोहेल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों पर सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राखी के साथ मिला साइबर ठगी से बचाव का रक्षा सूत्र
जानकारी के अनुसार, सागुनभाड़ी निवासी एक परिवार रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने के लिए टिकरापारा की ओर जा रहा था। एक बाइक पर हेमंत कश्यप, उनकी पत्नी शिवरात्रि कश्यप और लता सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर मुड़घेलमाल निवासी लालधर यादव अपनी बेटियों गीता यादव और राधिका यादव के साथ मुरलीगुड़ा की ओर राखी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे डोहेल के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी हुमेश ध्रुव, चालक अमित कोमर्रा और सहयोगी राहुल कुमार कश्यप ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
राखी लेकर थाने पहुंची दिव्यांग बहन, पुलिस भाइयों ने किया आत्मीय स्वागत
हादसे में लालधर यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं टिकरापारा निवासी एक अन्य घायल की स्थिति भी नाजुक होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए आगे रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
राखी बांधने निकले थे, अस्पताल पहुंच गए
रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। परिवार के लोग पर्व की खुशियां मनाने और राखी बंधवाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन डोहेल के पास हुई दुर्घटना के बाद उनकी खुशियां चिंता में बदल गईं। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
