पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के भरोसे सम्मेलन को लेकर कसा तंज

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश) :- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भरोसे सम्मेलन का पूरे प्रदेश में गुणगान गा रहें है और जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश में जुटें हुए है किन्तु वे अपने वरिष्ठ मंत्री को ही भरोसा नहीं दिला पाए यही कारण है कि पूरे प्रदेश के कांग्रेस के मंत्री व कार्यकर्ता भरोसे के सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और ऑस्ट्रेलिया भ्रमण कर रहें है उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव एक ऐसे मंत्री है जिन्होंने सरकार को यहां तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है किन्तु कांग्रेस के भरोसे सम्मेलन में उनका ही न जाना अनेक सवालों को जन्म देता है इससे सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कैसा संबध है पता चल रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भरोसे का सम्मेलन केवल औपचारिकता के लिए है हकीकत तो यह है कि पूरे प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार पर से भरोसा उठ गया है यही कारण है कि आज प्रदेश में महतारियों से लेकर बुजुर्ग वर्ग सरकार के खिलाफ सड़को पर लड़ाई लड़ रहे है जनता की आस पूरी तरह से टुट चुकी है प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को देख मरीजों को खाट पर लादकर  अस्पताल ले जा जाया जा रहा है शराबबंदी न करने से परेशान होकर कुछ गांवों में ग्रामीण स्वयं से शराबबंदी करने का ठान रहे हैं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस मुुंह से अपने भरोसे के सम्मेलन का गुणगान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार जनता के पैसों को इन कार्यक्रमों पर खर्च करके दुरूपयोग कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version