फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर द्वारा प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू व ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू के नेतृत्व में नव पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी. इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने कहा कि उच्च कार्यालय के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में कार्य किया जाएगा. साथ ही विभाग के समस्त शिक्षकों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने का अनुरोध किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरनलाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष हुलस साहू, जिला संयोजक भुवन यदु,किरण साहू,दिनेश्वर साहू,डगेश्वर ध्रुव, रामचरण दीवान, कमलेश बघेल, छगन दीवान, प्रहलाद मेश्राम, नरेश साहू, मनोहर लाल साहू, लुकेंद्र श्रीवास,तीजू रात्रे,खेमसिंग ध्रुव,कोमल नारायण कंवर, होरीलाल ढीढी,सहित टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक इकाई फिंगेश्वर के शिक्षक उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


