कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनकर सहयोग करने किया आह्वान

टीबी मुक्त गरियाबंद के लिए 15 अगस्त से चलेगा सघन जांच अभियान

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के टीबी मरीजों की मदद के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के विशेष पहल पर 15 अगस्त से सघन टीबी जांच अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत जांच दलों द्वारा जिले में टीबी के मरीजों की पहचान की जाएगी तथा उनका इलाज किया जाएगा। वर्तमान में जिले में टीबी के 360 मरीज चिन्हांकित किये गए हैं। कलेक्टर ने टीबी मरीजों की मदद और उनके टीबी बीमारी से उबरने में आवश्यक करने के लिए शासकीय सेवकों और आमजनों से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया था। कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनाने के लिए किये गये आवश्यक सहयोग और कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। आज कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित 40 अधिकारी-कर्मचारियों और ठेकेदारों के निक्षय मित्र बनने की सूची कलेक्टर को सौपी। इस पर कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों की तारीफ करते हुए टीबी मरीजों के मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। सीएमएचओ डॉ के.सी. उरांव ने बताया कि टीबी मरीजों के मदद के लिए अभी तक 274 लोग निक्षय मित्र बन चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बाकी टीबी मरीजों की मदद के लिए निक्षय मित्र बनने का आह्वाहन आमजनों से की है। उन्होंने जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी को निक्षय मित्र बनकर आवश्यक मदद करने की अपील की है। निक्षय मित्र बनकर 3-3 हजार रूपये की आर्थिक मदद कर टीबी मरीजों के लिए पूरक पोषण आहार, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर निक्षय मित्र बनकर कोई भी व्यक्ति टीबी रोगी को सहयोग कर सकते है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version