टेली मानस सेवा स्पर्ष क्लिनिक और सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निरंतर जारी

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन की पहल पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और जिला चिकित्सालय गरियाबंद द्वारा आम जनता के हित में जनवरी – 2025 से एक नई सेवा की शुरुआत की गई थी। जिला चिकित्सालय गरियाबंद में संचालित स्पर्श क्लिनिक के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेली मानस के नाम से शुरू की गई यह टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंट और नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सुधार संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए चौबीस घंटे, सातों दिन टेलीफोनिक परामर्श सेवा है। जिसमें 23 टेली मेंटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेटवर्क शामिल है। टेली मानस सेल के माध्यम से सहायता और निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा दी जा रही है। इससे ई-संजीवनी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स और आपातकालीन मनोरोग सुविधाओं को भी जोड़ा गया है। कभी-कभी व्यक्ति किसी व्यक्तिगत या अन्य कारण से अत्यधिक तनाव में आ जाता है और स्वयं को अथवा दूसरे को हानि पहुंचाने की कोशिश करता है, आर्थिक नुकासान होने, परीक्षा में फेल, प्रेम में असफल होने पर आत्मघाती कदम उठाने को आतुर हो जाता है, या नशे का आदी होकर परिवार से लड़ता है, अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ धन का भी नुकसान करता है, इन परिस्थितियों  में व्यक्ति की मानसिक स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है, जिसे सही समय पर उचित परामर्श की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति टोल फ्री नंबर 14416, 18008914416 में डॉयल कर मनोचिकित्सक/मनोवैज्ञानिक/काउंसलर से बात कर उचित परामर्श प्राप्त कर सकता है, यह परामर्ष भारत में बोली जाने वाली 21 भाषाओं में संवाद कर प्राप्त की जा सकती है। जिसमें परामर्ष लेने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। हताशा और निराशा के अंधकार में डूबे लोगों के लिए यह नई आशा की किरण के समान है। जो लोगों को किसी भी मानसिक अवसाद से निकालने में उचित परामर्श प्रदाय करेंगे। जिन लोगों को नशापान, शराब और जुए की आदत छोड़ने की इच्छा हो तो वे भी टेली मानस सेवा को फोन लगाकर निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। दिन हो या रात किसी भी समय टोल फ्री नंबर 14416, 18008914416 पर ये परामर्श सेवा उपलब्ध रहेगा। जिला चिकित्सालय के रूम नंबर 19-ए में स्पर्ष क्लिनिक संचालित है। जिसमें अस्पताल समय में जाकर भी इस परामर्ष सुविधा का लाभ ले सकते है। आम जनता से अपील है कि सभी मानसिक तनाव से गुजर रहे लोगों को इस निःशुल्क परामर्श सेवा का लाभ उठाने हेतु जरूर प्रेरित करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version