गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान काटकर ब्यारे में रखी खरही को ट्रेक्टर के चारों तरफ बिखेरकर ट्रेक्टर को षडयंत्र पूर्वक जलाने की घटना प्रकाश में आई है। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम कौंदकेरा के सतनामी पारा में किसान चतुर मंडल के ब्यारे में रखे ट्रेक्टर और उसमें रखे धान की खरही जलकर खाक हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार मध्य रात्रि को लगभग 12 बजे की है जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस घटना को दुश्मनी वस अंजाम दिया है। दुश्मनी वस इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि घटना को अंजान देने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने धान के बीड़े को ड्राइवर सीट और पहियों में रखकर आगजनी के घटना को पूरे प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। पीड़ित किसान चतुर मंडल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि शनिवार को खेत से लाने के बाद अपने ब्यारे में लगभग 1 एकड़ के खरही को धान की मिंजाई थ्रेसर से करने की सोच के साथ ट्रेक्टर सहित रखा था। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्नीवस आग लगा दिया है। इस बात की जानकारी रात को 12 बजे हुआ जब मेरा पोता ग्राम बासीन से कार्यक्रम देखकर आया तो ब्यारे में आग लगना बताया तब जाकर आनन फानन में आग को बुझाने की कोशिश की गयी लेकिन आग इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर 75 प्रतिशत जल गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस मौका जांचकर आगे कार्यवाही कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version