कांकेर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सुबह 9 बजे रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही जीवन महिंद्रा की यात्री बस ने मरकाटोला घाट में एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी मिली जानकारी अनुसार प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गत रात्रि में ट्रक एक्सीडेंट होकर पलट गई है । जिसमें सुबह रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस ने अपना नियंत्रण खोकर ट्रक से जा टकराई उक्त बस में धमतरी से चारामा आ रहे यात्री ललित साहू जो कि ऑटो मैकेनिक है तथा संजय रक्त राते मराठा पारा धमतरी जो कि प्रधान पाठक गितपहर में पदस्थ हैं, व आरटीओ ऑफिस कांकेर में बाबू के पद पर पदस्थ मेहंदी खान की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार है पूरी घटना टाइमिंग के चक्कर में तेज रफ्तार के कारण होना माना जा रहा है मौके पर गुरुर तथा चारामा की पुलिस पहुंचकर घायलों को 108 की मदद से धमतरी व चारामा हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है । वहीं साल के अंत महीने दिसम्बर में अत्यधिक दुर्घटनाएं होते देखी गई है । जिसको देखते हुए प्रशासनिक अमले को वाहनों के ओवर स्पीड के खिलाफ कार्यवाही की जाने की जरूरत है।..
There is no ads to display, Please add some
