गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा(गंगा प्रकाश)। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हुई और ठिठुरन भी बढ़ी है। इन दिनों प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस अच्छी ठंड पड़ने उम्मीद है। बुधवार-गुरूवार को भी अंचल सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अधिकम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। क्षेत्रों में तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। धीरे धीरे बढ़ रही ठंड से सुबह शाम टहलने वालो की संख्या बढ़ी है। तथा लोग गरम कपड़े में नजर आने लगे है।
There is no ads to display, Please add some
