अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- ठगी के प्रकरण में एससीयू बिलासपुर व थाना तोरवा की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुये पांच दिनों तक राजस्थान में कैम्प लगाकर ठगी के रेकेट चलाने वाले चार आरोपियों को गिरफतार किया है। वहीं मामले में ठगी गई रकम 1,97,000 रुपये भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। इस अलावा मामले में घटना में प्रयुक्त एक नग लेपटॉप , चार नग मोबाईल , आठ नग विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड सहित एक नग पेटीएम कार्ड व चेक बुक भी जप्त किया गया है। वहीं ठगी के अन्य मामलो में भी बिलासपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

                        इस मामले का खुलासा करते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर (भापुसे) ने बताया कि प्रार्थी अमलेश लहरी निवासी साई धाम कालोनी थाना तोरवा बिलासपुर द्वारा थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि उसके साथ कमीशन में अधिकतम राशि का प्रलोभन देकर एसईएमई मल कंपनी में पैसे लगाकर अधिकतम पैसे प्राप्त करने का लालच देकर 21 लाख 53 हजार रूपये की ठगी कर ली गई है। ठगी के अज्ञात आरोपियो द्वारा प्रार्थी के मोबाईल पर टेलीग्राम एप के जरिये लिंक भेजा गया तथा मेंटोर रामा एप डाउनलोड कराकर कमीशन का लालच देकर उक्त रकम की ठगी कर ली गई तथा दो करोड़ रुपये देने का झांसा देकर और दस लाख रूपये की मांग की जा रही थी। ठगी का एहसास होते ही प्रार्थी द्वारा थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 431 / 2022 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध करवाया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा पूजा कुमार के द्वारा मामले का लगातार पर्यवेक्षण कर निर्देश देते रहे। इसी दौरान एसीसीयू बिलासपुर के तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये तथा थाना तोरवा के द्वारा ठगी किये गये रकम के खाता धारक आरोपियो की जानकारी एकत्र की गई । मामले के आरोपियो की पहचान होने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा दस सदस्यीय टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया जहाँ पर तकनीकी साक्ष्य एवं फील्ड वर्क के आधार पर टीम द्वारा राजस्थान में पांच दिन कैंप लगाकर अलग अलग स्थानो से चार आरोपियो की गिरफ्तारी की गई तथा आरोपियो से ठगी में प्रयुक्त उपकरण एवं नगदी जप्त की गई तथा ठगी की राशि को बैंक खाते में फीज एवं होल्ड कराया गया। उक्त प्रकरण में शामिल आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह , थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू , तत्कालीन थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में उनि प्रभाकर तिवारी , अजय वारे यू.एन.शांत कुमार साहू , सउनि विदेशी साहू , प्रधान अशोक कश्यप , महिला आरक्षक शकुंतला साहू , आरक्षक धर्मेन्द्र साहू , दीपक यादव , हेमंत सिंह , कमलेश शर्मा एवं दीपक उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी – राहुल सुथार पिता दिनेश सुथार उम्र 19 साल साकिन थाना पाली जिला राजस्थान ,  राजकुमार उर्फ राजू सिंधी पिता कन्हैयालाल सिंघी उम्र 38 साल साकिन मिनय राजस्थान ,  हेमराज बैरवा पिता राजकुमार बैरवा उम्र 25 साल निवासी मिनय राजस्थान और दीपेश वैष्णव उर्फ दीपू पिता गोविंदादास उम्र 19 साल निवासी लम्बारे राजस्थान।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version