दक्षिण विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना है :- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर (गंगा प्रकाश) :- भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की उपस्थिति में पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।1500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पिछले विधानसभा चुनाव में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बूथ, वार्ड, मंडल  के कार्यकर्ताओ को मंच पर बुलाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पहुंची महिला कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर अच्छा खासा जोश दिखा कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि चुनाव शुरू हो गए हैं आप सभी कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर अपना काम शुरू कर देना चाहिए और मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि आप यह संकल्प लेकर जाएं कि मैं अपना बूथ जिताऊंगा।आपने लगातार सात बार से विधानसभा को जिताया है कुछ एंटी इनकंबेकी होती हैं पर बृजमोहन अग्रवाल जी इन सबसे ऊपर है जिस प्रकार गुजरात में हमने दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीता  मुझे भी आशा है कि दक्षिण विधानसभा बड़े अंतर जीतेंगे ।सड़कों में डबरा है इस डबरे में  लबरे को डुबोना है -बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आगामी माह में प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है जो हम यहां एकत्रित हुए हैं हमको पूरे तन,मन,धन से शंखनाद करते हुए बिगुल फूंक देना चाहिए और दक्षिण विधानसभा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा सड़कों में डबरा है इस डबरे में  लबरे को डुबोना है मैं धमतरी गया था तो वह सड़कों पर डबरे को देखकर निषाद समाज के लोगों ने मुझे कहा कि इसका पट्टा दिला दो हम  इसमें मछली पालन करेगें,15 साल तक रायपुर को विकसित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया था परंतु पिछले 5 वर्षों में एक भी विकास के कार्य कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है पूरे शहर को खोद  दिया गया है हमारे समय में बस स्टैंड बना एक रुपए किलो में चावल मिला बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी खुली अब तो विकास कार्य रुक से गए हैं शारदा चौक चौड़ीकरण के लिए आज निकले हैं जबकि उसका टेंडर भी नहीं हुआ है बजट की भी व्यवस्था नहीं है मुआवजा भी नहीं मिला है 550 करोड़ की लागत से तेलीबांधा से जोरा तक ओवर ब्रिज बनाने कांग्रेस सरकार बोल रही हैं वह क्या 1 दिन में बन जाएगा। उन्होंने कहा भूपेश सरकार जनता को मूर्ख बनाना बंद करो जनता सब समझ चुकी है।पिछली बार धोखेबाजी झूठे वादे कर के चुनाव तो जीत लिया पर अबकी बार ये जनता तुमको जरूर सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा हम सभी को रायपुर विधानसभा की चारों सीट जीतना है बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनका अभिनंदन किया और कल परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में जो ऐतिहासिक स्वागत हुआ उसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version