फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम पथर्री में बिना किसी शासकीय नियमों एवं अनुमति से अवैध रूप से संचालित डामर मिक्सर प्लांट में आज सुबह गरमा गरम डामर ट्रक से प्लांट में डालते हुए कनेक्शन पाइप फट जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे फिंगेश्वर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार उपरांत रायपुर रिफर कर दिया गया है बताया जाता है कि इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से दूरस्थ ग्राम अंचल में दो-तीन जगह डामर मीटर प्लांट बिना विभागीय एनओसी से धड़ल्ले से अधिकारियों की राह पर संचालित हो रहे हैं इन डामर प्लांट में काफी जीर्ण शीर्ण स्थिति के प्लांट चल रहे हैं जिसमें काफी गर्म डामर को गिट्टी में मिलाकर सड़क निर्माण में उपयोग किया जाता है जो कि काफी सावधानी एवं गंभीरतापूर्वक किया जाना होता है हाई टेंपरेचर के डामर थोड़ी सी चूक से बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं ऐसा ही कुछ ग्राम पथर्री में डामर प्लांट में हुआ प्लांट में आज मुंबई के डामर लोड होकर पहुंचा जिसे प्लांट में खाली किया जा रहा था इसी दौरान ट्रक के प्लांट में डालने लगाया पाइप अचानक फट गई। इसकी चपेट में आने से ट्रक में मुंबई से खाली करने आया युवक सुफियर खान बुरी तरह घायल हो गया आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डामर से जल जाने कारण युवक गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है मामले की गंभीरता देखते हुए राजीम अनुभाग की एसडीएम पूजा बंसल ने मामले की जांच किए जाने की बात कही हैं। अंचल वासियों ने धड़ल्ले से बिना शासकीय प्रक्रिया पूरी किए जीर्ण शीर्ण अवस्था में क्षेत्र में धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं डामर मिक्चर प्लांट जैसे प्लांट जिसमें थोड़ी सी लापरवाही से गंभीर घटना की पूरी संभावना परिलक्षित हो रही उन्हें तत्काल जांच कर पूरी क्षमता एवं शासकीय प्रक्रिया पूर्ण कर संचालित किए जाने की मांग जिले के नवनियुक्त युवा कलेक्टर अकाश छिकारा से मांग की है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो एचडीएम पूजा बंसल ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि घटना की जानकारी होने पर उन्होंने नायाब तहसीलदार खोमन ध्रुव को दुर्घटना स्थल पर भेजकर सारी स्थिति की जांच करने कहा है जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version