अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। बस स्टैण्ड के पास मुख्य सड़क मार्ग में डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल , ग्रिल एवं जाली को चोरी करने वाले चार आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  

                                          पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 10 अगस्त को प्रार्थी जय वर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बलौदाबाजार द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि भाटापारा-बलौदाबाजार मुख्य सड़क मार्ग में बस स्टैण्ड बलौदाबाजार के पास डिवाइडर में लगे लोहे का एंगल , ग्रिल , जाली लगाने एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। तभी सुबह करीबन दस बजे उक्त लोहे का एंगल ग्रिल एवं जाली वहां पर नहीं था , जिसे आसपास पता करने पर भी पता नहीं चला। उक्त लोहे के सामान को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 522/2204 धारा 303(2) एवं जोड़ने धारा 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही प्रकरण में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटिल एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेने पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सूरज एवं प्रवीण द्वारा बस स्टैण्ड बलौदाबाजार के पास मुख्य सड़क मार्ग में लगे लोहे के ग्रिल एवं जाली को चुराकर पिकअप वाहन क्र. सी०जी० 04 जे०सी० 3598 में वाहन चालक आरोपी दिलहरण  के माध्यम से ग्राम अर्जुनी ले जाना तथा आरोपी कबाड़ी संचालक लव कुमार के कबाड़ दुकान में बिक्री करना पाया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 21000 रूपये कीमत मूल्य का लोहे का एंगल , ग्रिल , जाली बरामद किया गया है तथा चोरी का माल परिवहन करने में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सिटी कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपीगण –

 सूरज उम्र 30 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , प्रवीण उम्र 30 वर्ष निवासी नयापारा आजाद चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , दिलहरण उम्र 26 वर्ष निवासी मिशन परसाभदेर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली (चोरी का माल परिवहन करने वाला आरोपी पिकअप वाहन चालक) और  लव कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण (चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी कबाड़ संचालक)।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version