गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावित कार्यो का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि सहित खनिज न्यास शासी परिषद के सदस्यगण भी सम्मिलित हुए।


कलेक्टर ने विभागों द्वारा डीएमएफ से राशि हेतु प्रस्तावित कार्यों के संबंध में प्रतिनिधि एवं सदस्यों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही उनसे विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मंगाये गये। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के लिए न्यास निधि हेतु 60 प्रतिशत राशि एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए न्यास निधि हेतु 40 प्रतिशत राशि से प्रस्तावित कार्य कराये जायेंगे।


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यो में उच्च प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, जिले के स्वास्थ्य संस्थानों जिला अस्पताल, सामुदायिक प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढीकरण, जीर्णोध्दार सुविधाओं का उन्नयन आवश्यक अधोसंरचना सृजन उपकरण क्रय एवं मानव संसाधन नियुक्ति एवं अन्य आवश्यक उपाय, शैक्षणिक संस्थाओं का सुदृढीकरण हेतु आवश्यक उन्न्यन कार्य जीर्णोध्दार कार्य उपकरण फर्नीचर क्रय पुस्तकालय लैबोरेटरी की व्यवस्था मानव संसाधन नियुक्ति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम स्कूल में सुदृढीकरण, उपकरण फर्नीचर क्रय पुस्तकालय, लैबोरेटरी की व्यवस्था, मानव संसाधन नियुक्ति, आदिवासी आश्रम, छात्रावासों में सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक उन्न्यन कार्य जीर्णोध्दार कार्य, उपकरण/फर्नीचर क्रय पुस्तकालय, लैबोरेटरी की व्यवस्था, मानव संसाधन नियुक्ति कृषि, उद्यानिकी कृषकों को सब्जी मसाला क्षेत्र में विस्तार, सब्जी मिनीकीट हैण्ड, स्प्रेयर प्लास्टिक मल्चिंगशीट सूक्ष्म सिंचाई ड्रिप स्प्रींकलर, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य लद्यु सीमांत कृषकों को कृषि संयंत्र का अनुदान एवं वितरण, पोषक तत्व प्रबंधन एवं पौध सरंक्षण उपाय, महिला एवं बाल सुपोषण अंतर्गत प्रसूता और शिशु स्वास्थ्य कुपोषण संक्रामक व्याधियों की रोकथाम व विशेष कार्यक्रम, स्थानीय व्यक्तियों के जीविका समर्थन आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास संबंधी विभिन्न कार्य, स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियां, प्राथमिकता में आने वाले विभिन्न योजनाओं एवं सतत जीविकापार्जन संबंधी विभिन्न कार्य शामिल है।
इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए न्यास निधि अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण, पारंपरिक विद्युत और उर्जा के अक्षय स्त्रोतों द्वारा विभिन्न विद्युतीकरण कार्य एवं अधोसंरचनाओं का सुदृढ़ीकरण,  जनजातिय संस्कृति के मूल्यों का संरक्षण करने हेतु विकास एवं अन्य विविध गतिविधि,  युवाओं के सामाजिक शैक्षणिक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के प्रोत्साहन संबंधित कार्य शामिल है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, खनिज, समाज कल्याण, उद्योग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कौशल विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version