दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। 11 दिनों तक भक्ति – भाव से पूजा – अर्चना करने के बाद भक्तों ने नम आँखों से विघ्नहर्ता की प्रतिमा को विसर्जित किया, ग्राम दर्रीपारा सहित आसपास के गाँवो मे 11 दिनों से स्थापित गणपति की प्रतिमाओ को वाहनों में सजावट कर झांकी निकाली गई, युवाओं की टोली अबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ… के साथ नाचते – गाते हुए पुराना तालाब पहुंचे, जहाँ भक्तों ने पूजा – अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया, ग्राम कोसमी, जोबा, केराबाहरा, भिरालाट, आमदी, आमागांव, बोइरगांव, रावनडिग्गी, खरता, जैतपुरी, खुर्सीपार आदि गाँवो में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी,पंडालों की आकर्षक ढंग से सजाया गया था,
There is no ads to display, Please add some
