गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।थाना लवन से करीब पूर्व दिशा में बसा ग्राम पंचायत डोंगरा है।जहां विगत दिनों रविवार को कुछ अज्ञात चोरों ने शासकीय हाई स्कूल डोंगरा के मुख्य गेट के ताला तोड़कर कायार्लय कक्ष के ताला तोड़कर कार्यालय कक्ष में रखे एक सेट कम्प्यूटर सामान(1नग मॉनिटर,1नग सीपीयू,1नग यू पी एस)सहित चोरी करके ले गए।जिसकी जानकारी सुबह रविवार19 नवम्बर को स्कूल का सफाई कमर्चारी दूज राम वर्मा आकस्मिक निरीक्षण करने स्कूल पहुँचने पर पता चला, श्री वर्मा ने तुरंत अपने प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार साहू को मोबाईल से सूचना दिये ,जिस पर श्री साहू बिना देरी किये विद्यालय पहुँचकर घटना का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट दर्ज के लिए रविवार19 नवम्बर को सरपंच, शाला प्रबंधन अध्यक्ष को लेकर थाना पहुंचे।जंहा थाना में चोरी की शिकायत लेकर जाँच में लिया गया और ठीक अगले दिन सोमवार20 नवम्बर को अज्ञात चोरों के खिलाफ लवन थाना में अपराध दर्ज हुआ है।अज्ञात चोरों के खिलाफ आई पी सी की धारा 457,380 दर्ज हुआ है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी लवन केसर पराग का कहना है कि चोरी के आरोपी बहुत जल्द दबोचे जाएंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


