गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में विकसित भरत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम स्तर पर किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी आयोजित कार्यक्रम के तहत कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में विकासखंड के ग्रामों में ड्रोन के माध्यम से फसल में नैनो यूरिया छिड़काव करके नवीन तकनीक से प्रदर्शन किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान अनेक ग्राम के कृषकों के खेत में लगी फसल में यूरिया घोल का छिड़काव करके नवीन तकनीक से किसानों को उपयोग करके दिखाया गया। कार्यक्रम में ड्रोन से उर्वरक छिड़काव आकर्षण केन्द्र बना रहा जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे है तथा नवीन तकनीक उपयोग को किसानों ने सराहा। कृषि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फसल में नैनो यूरिया उपयोग एवं ड्रोन से छिड़काव बहुत उपयोगी है जिससे कम मात्रा, कम समय, कम लागत में उर्वरक का छिड़काव फसलों में आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन के माध्यम से महज कुछ ही मिनटों में एक एकड़ खेत में छिड़काव करने के लिए सरल एवं उपयोगी है। ड्रोन से कीटनाशक, तरल उर्वरक, फफूंद नाशक एवं अन्य तरल का छिड़काव करने के लिए उपयोगी है तरल उर्वरकों का फसलों में छिड़काव करने से किसान अपनी फसलों की उत्पादन एवं पैदावार बढ़ा सकते है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने कहा कि यह ड्रोन का प्रदर्शन विकासखंड के पूरे ग्राम पंचायतों में किया जाएगा तथा इसके उपयोग से किसानों को अवगत कराया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version