पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। मुरमुरा बीट में वन प्रबंधन समिती का चुनाव किया गया जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष ढालू राम साहू को नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद मनोनित किया गया वही उपाध्यक्ष के पद पर हसीना ध्रुव को ग्राम के सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। जिसमें सदस्य प्रकाश साहू, टाकेश कुमार साहू, पूनू निषाद, चन्द्रशेखर साहू, कीर्तन साहू, भोज बाई ,देववती ध्रुव को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच दशोदा बाई ध्रुव, उपसरपंच वासुदेव ध्रुव, पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन यादव,पंच तेजूराम साहू सहित आदी ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


