अरविन्द तिवारी
जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)– छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस आशय का पत्र भी लिखा। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पंद्रह साल के भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। वतर्मान में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बंद हुये लगभग चार वर्ष व्यतीत हो गये है।
जिससे प्रदेश के बुजुगी एवं प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को तीर्थ दर्शन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त योजना को पुनः प्रारंभ कराने हेतु बार-बार समक्ष निवेदन किया गया। इस योजना के प्रारंभ होने से प्रदेश की जनता प्रमुख रूप से गरीब जन जो स्वयं के व्यय पर तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ है उन्हें सीधा लाभ प्राप्त होगा। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने प्रदेश की जनता के हित में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ किये जाने तथा आवश्यक कायर्वाही हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का आग्रह माननीय मुख्यमंत्री से किया है।
There is no ads to display, Please add some


