अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

वाराणसी (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कल 18 जून मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करने के बाद सभी कार्यक्रम में साथ रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम लगभग साढ़े तीन बजे आगमन होगा , वहां से वे सेवापुरी विधानसभा स्थित मेंहदीगंज जनसभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और किसानों की जनसभा किसान सम्मान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से लगभग 20 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त लगभग 9. 26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे और स्व सहायता समूह की 30000 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी देंगे। वे काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (केकेसी) लॉन्च करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन – पूजन करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। वाराणसी में आयोजित सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम बरेका में करेंगे और परसों 19 जून की सुबह वे दिल्ली के लिये रवाना होंगे और वहां से बिहार पहुंचकर नालंदा यूनिवर्सिटी कैम्पस का उद्घाटन करेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले के अपने दो कार्यकाल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे हुये थे। वर्ष 2014 में आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से पहले 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आये थे। वहीं अपने दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह से पहले 27 मई 2019 को साढ़े चार घंटे के काशी दौरे पर आये थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में अभिनंदन समारोह को संबोधित किया था। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि वे शपथ ग्रहण समारोह के बाद काशी आ रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version