जगदलपुर (गंगा प्रकाश)।  जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप के जारी बयान सुशासन तिहार को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बस्तर विधानसभा में पिछले 16-17 वर्षों से कांग्रेस के विधायक काबिज हैं, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दावे और फोटो सेशन हुए हैं। अब जब भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का धरातल पर समाधान कर रही है, तो कांग्रेस नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा।

शकुंतला कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ग्रामीणों को एक साधारण आवेदन के लिए भी कई-कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग सालों भटकते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विकास का पैसा कहां गया, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं था।

भक्ति, परंपरा और प्रेम का पर्व: गरियाबंद में वट सावित्री व्रत पर मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे उमड़ी महिलाओं की भीड़

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही स्थिति बदली है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीधे जनता से जुड़कर काम कर रही है। सुशासन तिहार इसका जीवंत उदाहरण है, जहां अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित निराकरण हो रहा है।

पहले फाइलों में दबे आवेदन और अब जमीन पर दिखने वाले काम – यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली में, शकुंतला कश्यप ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही पर काम कर रही है।

जिला अस्पताल गरियाबंद में 18 मई को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

जिपं सदस्य ने कहा कि जनता अब जागरूक है और उसे जमीन पर बदलाव दिख रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता बौखलाकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि हर गांव तक विकास पहुंचाना है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version