छुरा (गंगा प्रकाश)। 6,50,000 रूपये का तेंदुआ खाल एवं दो मोटर सायकल जप्त पुलिस की सक्रियता से फिर मिली सफलता। वन्य प्राणी तेंदुआ खाल बेचने की फिराक में निकले चार तस्करों को गिरफ्तार कर तेंदुआ खाल जप्त किया गया है।

मामला छुरा थाना क्षेत्र के हैं। मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मोंगरा तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ रहे हैं कि सूचना पर पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के परिवेक्षण में स्पेशल टीम गरियाबंद द्वारा तडके ग्राम कोसमबुडा तिराहा के आगे मेन रोड के आगे पहुचे थे। तभी दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट आते हुआ मिला। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस टीम देख कर मोटर सायकल को छोड़ कर भागने के प्रयास किये। जो घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो अचानक से मौके पर मुस्तैद पुलिस बल को देखकर हडबडा गये और पुलिस गिरफ्त में होने से चारो के द्वारा 1. खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोदलाबाहरा 2. नरोत्तम पिता घनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 3 कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 4. रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ०ग० का निवासी होना बताया। जिनके मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में भरकर रखे एक नग वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को रखना पाये जाने पर मौके पर जप्त कर आरोपियों का कृत्य वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 29, 39, 51 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में स्पेशल टीम गरियाबंद के प्रoआर अंगद राव , प्रआर0 जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर० विजय मिश्रा, प्रआर० धनुष निषाद आरक्षक यादराम ध्रुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version