अरविन्द तिवारी 

सिडनी/आस्ट्रेलिया(गंगा प्रकाश)। -टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये चार विकेट पर 152 रन बनाये। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद रहते तीन विकेट खोकर 153 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से होगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये चार विकेट पर 152 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिये डेरेल मिचेल ने 53 और केन विलियमसन ने 46 रन बनाये थे। पाकिस्तान के लिये शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिये।  अपने जीत के लिये 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये बाबर और रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की जत तय कर दी। बाबर ने 53 और रिजवान ने 57 रन बनाये। अंत में हारिस रऊफ ने 30 रन की पारी खेल पाकिस्तान को जीत के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिये ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिये। बताते चलें कि पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई। पहली बार ये टीम वर्ष 2007 में फाइनल में पहुंची थी जहां से हार मिली थी और उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। वहीं इसके बाद वर्ष 2009 में ये टीम फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। अब तेरह साल के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के मैच के विजेता से होगा।

पाकिस्तान टीम इलेवन –

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , बाबर आजम (कप्तान) , मोहम्मद नवाज , मोहम्मद हारिस , शान मसूद , इफ्तिखार अहमद , शादाब खान , मोहम्मद वसीम जूनियर , नसीम शाह , हारिस रऊफ , शाहीन अफरीदी।

न्यूजीलैंड टीम इलेवन –

फिन एलेन , डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) , केन विलियमसन (कप्तान) , ग्लेन फिलिप्स , डेरेले मिचेल , जेम्स नीशम , मिशेल सैंटनर , टिम साउदी , ईश सोढ़ी , लॉकी फर्ग्यूसन , ट्रेंट बोल्ट।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version