अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। विगत माह बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल एक और आरोपी को आज पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया ,जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                             पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत माह  10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी , पत्थरबाजी , मारपीट करते हुये संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुये आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो , फोटो , सीसीटीवी फूटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुये सरगर्मी से पता तलाश जारी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने , संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले , पत्थरबाजी करने एवं तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों का चिन्हांकन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। जिसके तहत पुलिस द्वारा आज इस प्रकरण में शामिल एक आरोपी पंकज उर्फ गोल्डी को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में आज दिनांक तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

पंकज उर्फ गोल्डी उम्र 27 वर्ष निवासी आजाद चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) ।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version