5 सरपंच एवं 36 पंच पद के उप निर्वाचन प्रक्रिया जारी
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन जून 2023 जिले के 5 सरपंच एवं 36 पंच पद के लिये उप निर्वाचन हेतु आयोग के कार्यक्रम अनुसार अधिसूचना जारी की गई। नाम निर्देशन वापसी के पश्चात् जनपद पंचायत महासमुन्द के ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच पद, जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के वार्ड क्र. 8 से 13 तक कुल 6 वार्ड तथा जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत केंदुवा के वार्ड क्रमांक 3 एवं ग्राम पंचायत भुथिया के वार्ड क्र. 8 से पंच हेतु कोई नामांकन प्राप्त नही हुआ है।
जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच पद हेतु होने वाले उप निर्वाचन को माननीय न्यायालय आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर के मामला क्र. 205/2022-23 के अनुसार स्थगित किया गया है।
जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत बटकी के सरपंच पद, जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत लाखागढ़ के वार्ड क्र. 6 के पंच पद, जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत चिर्राचुंवा के वार्ड क्र. 9 के पंच एवं जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत बोड़ेसरा के वार्ड क्र. 4 के पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं।
जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के सरपंच पद हेतु 4 अभ्यर्थी एवं ग्राम पंचायत लाखागढ़ के आम निर्वाचन में सरपंच पद हेतु 4 अभ्यर्थी एवं पंच हेतु 17 वार्ड के 44 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
There is no ads to display, Please add some


