थाना खल्लारी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांदागिरी के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़
पुलिस एवं नक्सली के बीच में आधे घंटे तक चली दोनों तरफ से हुई गोलीबारी
धमतरी पुलिस डीआरजी द्वारा नक्सली कैंप को किया गया ध्वस्त,एवं गोलीबारी से दो -तीन नक्सलियों को गोली लगने की है संभावना
कृष्णा दीवान
धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज दिनांक 03-03-25 को धमतरी जिले के थाना खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी
सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई जिसमें प्रतिबंधित सशस्त्र माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया, जिसके जवाब में पुलिस पार्टी डीआरजी टीम द्वारा भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ नक्सलियों पर फायरिंग की गई।
रुक-रुक कर लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया जिसमें लगभग दो से तीन नक्सली को गोली लगने की संभावना है
मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की पुलिस पार्टी डीआरजी द्वारा बारीकी से सघन सर्चिग की जा रही।
There is no ads to display, Please add some


