गुरुचरण राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। छाल थाना के नवपदस्थ थाना प्रभारी डहरिया थाने की कमान संभालते ही लंबे समय से फरार वार्ंटियो की धरपकड़ में जुटे हुए है और इसी क्रम मे 10 साल से फरार चल रहे चोरी के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है आपको बता दे की सोनू उर्फ मोहरसिंह पिता टीकाराम उम्र 39 वर्ष को भांठापारा जांजगीर से गिरफ्तार किया गया है उक्त आरोपी पर छाल थाना में आईपीसी की धारा 379,34 के तहत अपराध दर्ज है तथा आरोपी लगभग 10 वर्षो से फरार चल रहा था।आपको बता दे की नवपदस्थ थाना प्रभारी डहरिया ने छाल थाने की कमान संभालते ही फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।जिसे लेकर थाना प्रभारी डहरिया की यह दूसरी कार्यवाही है।
There is no ads to display, Please add some


