प्रमोद सिंह पलारी थाना प्रभारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। बलौदा बाजार भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अजब गजब का माहौल देखने को मिल रहा है एक तरफ तो पलारी पुलिस हर अवैध कार्यों पर अंकुश लगाते हुए वाहवाही लूट आ रही है और आज भी ताजा जानकारी के अनुसार थाना पलारी पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को 70 पाव देसी मसाला एवं 52 लीटर महुवा शराब तथा तीन मोटरसाइकिल भी जप्त कर कार्यवाही किए जिसमें पुलिस अधीक्षक ने भी पलारी थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के कार्यों को देख कर और पलारी पुलिस टीम की सराहना भी की मगर आज ही इसी तरह में पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से प्रमोद सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की भी मांग की मामला का विवरण इस प्रकार से है कि पलारी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह जो सिंघम की तरह ही कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र में दबदबा बनाते हुए हर अवैध कार्यों पर अंकुश लगा रहे हैं साथ ही साथ हर प्रकरण  पर जल्द से जल्द निपटारा करने हेतु आतुर दिखाई दे रहे हैं मगर आज ग्राम खैरी के लोगों ने थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के ऊपर बेहद नाराजगी जताते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही के लिए आवेदन दिए जिसमें लिखा गया था कि ग्राम खैरा के निवासीगण प्रमोद सिंह से बहुत परेशान है क्योंकि प्रमोद सिंह थाना प्रभारी मनमानी ढंग से कार्य करते हैं जबरन किसी न किसी भी केस दायर कर देता है और कभी भी आकर खैरी वालों को उठा कर थाना ले जाता है जिससे उन्हें बदनामी सहनी पड़ती है ताजा उदाहरण के लिए खैरी निवासी सम्मत धृतलहरें जो किसी भी शराब के मामले में संलिप्त नहीं था फिर भी उसे 34/2 की कार्यवाही में जेल जाना पड़ा और उसी तरह सुखचंद बांधे को भी केस बनाकर जेल भेज दिया गया ऐसे में हो सकता है कि अगर वहां कोई अनुचित घटना घट जाए या कोई मर्डर जैसे कार्य में हो जाए तो किसी न किसी को आरोपी बना दिया जाएगा ऐसी हालत में वह असहज और असहाय महसूस कर रहे हैं उपरोक्त बातें खैरी निवासी लोगों ने अपने आवेदन में कही तथा प्रमोद सिंह थाना प्रभारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक बलोदा बाजार दीपक झांसी मांग की।

खैरी के लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया है जिस पर हम जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे

 अभिषेक सिंह 

उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version