विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत घर बैठे मुहैया हुआ नक्शा खसरा
कांकेर (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम धनोरा में शिविर आयोजित किया गया, जहां राजस्व विभाग के काउंटर में 06 हितग्राही किसानों को बी- वन नक्शा खसरा तैयार कर मौके पर ही वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम के पटेल श्री दयाराम पिता श्री रोहिदास ने बताया कि वह बी- वन बनवाने काफी समय से प्रयासरत थे, लेकिन कुछ जरूरी कागजात के अभाव में नहीं बन पाया था। उन्होंने बताया कि आज गांव में ही शिविर के माध्यम राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क बी-वन और नक्शा खसरा बनाकर वितरित किया गया, जिससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत सारे कागजात आसानी से बन गए। श्री दयाराम ने इसके लिए केंद्र सरकार के सरलीकरण की नीति और राजस्व विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।
इसी प्रकार ग्राम धनोरा के ही श्री जयपाल को भी आज निःशुल्क बी वन के साथ नक्शा खसरा मिल गया। उन्होंने बताया कि उनकी माता दशमोतिन बाई के नाम पर जमीन थी, जिसका बी वन काफी समय से लंबित था। श्री कोड़ोपी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित ग्राम धनोरा के कैंप में आज विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बुलाकर बी वन प्रदाय किया गया। यह सब केन्द्र सरकार की भूमि अद्यतीकरण नीति के तहत संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले पटवारी रिकॉर्ड में कई प्रकार की समस्याएं आती थीं, लेकिन यह सब ऑनलाइन हो जाने पर बहुत आसान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


