घटिया निर्माण का लग रहा आरोप
अखिलेश जायसवाल
महंगई/सरगुजा(गंगा प्रकाश)। जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्हा में करोड़ों रुपए की लागत से कराई जा रही पीडब्ल्यूडी सड़क में कार्य करने वाले मजदूरों को आज पर्यंत तक मजदूरी नहीं मिली है जिसे लेकर मजदूरों में ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के विरोध भारी आक्रोश है मजदूरों ने बताया कि 6 माह पूर्व पुल निर्माण व सड़क निर्माण में मजदूरी किया गया था जिसमें लगभग 2 दर्जन से अधिक मजदूरों का मजदूरी अटका हुआ है मजदूरों के अनुसार एक एक मजदूर का लगभग 4 से ₹5000 तक की मजदूरी का भुगतान निर्माण एजेंसी के द्वारा नहीं किया गया है जिसके कारण मजदूर आर्थिक तंगी झेल रहे हैं मजदूरों का कहना है कि खेती कार्य हेतु पैसे की आवश्यकता थी लेकिन पैसा नहीं मिलने के कारण खेती भी ठीक ढंग से नहीं हो पाई व त्योहार भी हमारे लिए फीका रहा।
मुर्गा बकरा रूम किराया व बांस बल्ली का भुगतान नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के लोगों द्वारा ग्रामीणों से बकरा मुर्गा व 5 की बलि ली गई है जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है जिससे ग्रामीण अपने भुगतान के लिए कई बार ठेकेदार व उसके लोगों को बोल चुके हैं लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया है जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं वही ठेकेदार द्वारा जो मजदूर लाए गए थे उनके लिए किराए रूम व्यवस्था किया गया था जिसका भुगतान आज पर्यंत तक मकान मालिक को नहीं किया गया है जिसे लेकर किराएदार में आक्रोश है।
गुणवत्ता को ताक पर रखकर किया गया है निर्माण
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि करोड़ों रुपए की लागत से बन रही पीडब्ल्यूडी सड़क में जगह-जगह दरारें आ गई है वहीं जहां पुल बनाया गया था उस जगह पर एक 1 फीट के गड्ढे आ गए हैं जिसे बीते दिन पतीला लगाकर नाकामी छुपाने का प्रयास किया गया है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घटिया निर्माण की जांच कर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी वीके बेदीया ने बताया कि रोड की स्थिति के बारे में मुझे जानकारी है बरसात के बाद जहां जो समस्या है उन्हें पुनः उखाड़ कर नया रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। मजदूरी भुगतान की जानकारी मुझे नहीं है।
There is no ads to display, Please add some
