गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल कक्षा दसवीं एवं बारहवीं को मुख्य एवं अवसर परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जा रहे है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून एवं विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने निवास के नजदीक विकासखंड के अध्ययन केन्द्रों में आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते है। शाला त्यागी एवं प्रौढ़ वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है 14 वर्ष से 8 वर्ष के आयु वर्ग के शाला त्यागी बच्चों को आवेदन फार्म में के लिए आधार कार्ड एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आवेदन फार्म प्राप्त किया जा सकेगा। प्रौढ़ वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक फार्म वितरित किए जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी अंकसूची आधार कार्ड एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर निर्धारित समय में आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है।
दसवीं-बारहवीं ओपन बोर्ड मुख्य एवं अवसर परीक्षा के आवेदन फार्म अध्ययन केन्द्रों में उपलब्ध
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
