पारिवारिक रंजिश को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं के साथ हुई धक्कामुक्की। 

पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने भारी संख्या में ग्रामीणजन थाना पहुंचे। दोनो ओर से प्राथमिकी दर्ज।

राजेश सोनी

तखतपुर (गंगा प्रकाश)। तखतपुर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावाडबरा में पारिवारिक विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में मारपीट की घटना देखने को मिला है। बढ़ते विवाद और घटित घटना से दोनो पक्ष के लोगो को चोटे आई है। मामले में दोनों पक्षों ने तखतपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है। ग्राम सावाडबरा निवासी राजाराम जायसवाल और शरद जायसवाल में सालो से पारिवारिक विवाद चल रहा है। राजाराम जायसवाल ने एफ आई आर दर्ज कराते हुए गांव के ही शरद जायसवाल, सूरज जायसवाल, कैलाश जायसवाल, दुबेंद्र जायसवाल, महेंद्र जायसवाल को आरोपित किया है। आरोप है कि आरोपित व्यक्ति द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोक कर गाली देते हुए मारपीट किया गया। जिससे प्रार्थी के सिर, माथे में चोट लगी है। वहीं शरद जायसवाल ने एफ आई आर दर्ज कराते हुए राजाराम जायसवाल,बलराम जायसवाल, मुनीम जायसवाल, शंकर जायसवाल, ललित जायसवाल लोगों को आरोपित किया है। आरोप है की युक्त व्यक्तियों द्वारा गंदी गंदी गाली देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया गया जिससे प्रार्थी के दाहिने हाथ की भुजा में चोट लगी है साथ ही राजाराम ने बचाव करने आई घर की महिलाओं के साथ भी धक्का मुक्की किया गया, जिससे उनके कलाई में भी चोट लगी। तखतपुर थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की छानबीन शुरू कर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

प्रार्थी शरद जायसवाल ने अपने रिपोर्ट में बताया की मंगलवार की रात दादी का दशगात्र कार्यक्रम था। कार्यक्रम में सामूहिक भोज चल रहा था। जिसमे रिश्तेदार और ग्रामीण उपस्थित थे। पारिवारिक विवाद के कारण राजाराम जायसवाल को दशगात्र कार्यक्रम में नही बुलाया गया। शाम 7 बजे के करीब मोटर सायकल में सवार राजाराम जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल में मोटर सायकिल को घुसा दिया गया, जिससे मोटर सायकिल की ठोकर से पंडाल सहित स्वयं गिर गया और अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर गंदी गंदी गाली देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए, मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आई पत्नी भगवती जायसवाल और बहन इंद्राणी जायसवाल के साथ भी राजाराम ने धक्का मुक्की किया। जिससे तीनो को चोट लगी है।

दुसरे पक्षकार के प्रार्थी राजाराम जायसवाल ने अपने रिपोर्ट में बताया की गांव में दादी कला बाई जायसवाल का देहांत हो गया था जिसका दशगात्र कार्यक्रम था पारिवारिक विवाद के कारण दशगात्र में मेरा परिवार शामिल नहीं हुआ था, शरद जायसवाल रोड में टेंट लगा कर रोड को घेर दिये थे घर आते जाते नहीं बन रहा था। दशगात्र कार्यक्रम में रिस्तेदार लोग गली में बैठ कर

खाना खा रहे थे, मैं अपने मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था तो शरद जायसवाल ने पीछे से हांथ से मारा। मोटर सायकल रोकने पर शरद जायसवाल द्वारा गंदी गंदी गाली देते हुए, मारपीट करने लगा जिससे मेरे सिर एवं आंख के पास चोट लगी है। बीच बचाव करने आए शंकर जायसवाल को भी उनके रिश्तेदारों ने मिल के मारे, जिससे उसे भी चोट लगा।

दोनो पक्षों की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगो के खिलाफ धारा 147, 294, 506 और  323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version