दिल्ली(गंगा प्रकाश)। दिल्ली मेट्रो बीते कुछ समय से आशिकों का अड्डा बना हुआ है। आए दिन कपल्स का वीडियो वायरल होता है। इतना ही नहीं कई बार महिलाओं का भी वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें सीट ही नहीं कई बातों को लेकर युवतियों और महिलाओं के बीच मारपीट होते देखा गया है। दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियां रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो Viral Video वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवतियां मेट्रो की फर्श पर बैठी हुई हैं और पहले एक दूसरे को रंग लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को सहलाने लगते हैं। इसी दौरान एक युवती फर्श पर सो जाती है और दूसरी युवती उसे प्यार करने लगती है।
वायरल वीडियो को HasnaZarooriHai नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है ‘Delhi Metro अब Oyo वाली सुविधा भी प्रदान कर रहा है, वो भी निशुल्क… जनहित में जारी’ वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वहीं, वीडियो को अब तक 2,700 से अधिक लोगों ने देखा है।
