बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। श्रम मंत्रालय, भारत सरकार के मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए दो दिवसीय उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 एवं 21 जून को सवेरे 10 बजे से शासकीय जे.आर. दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित है। इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जबलपुर में स्थित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कार्यालय मॉडल कैरियर सेंटर में जाना पड़ता है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रायपुर में विशेष शिविर लगाकर उपयुक्तता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांगजनों को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। इस शिविर में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं। आवेदक शिविर स्थल में स्वयं के व्यय पर आएंगे और रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी आवेदक को करनी होगी। शिविर में प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु आवेदक को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र (10वीं उत्तीर्ण), आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं) तथा पासपोर्ट आकार के 2 फोटो लाना अनिवार्य है। आवेदक शिविर में भाग लेने के लिए गूगल लिंक http://forms.gle/LdDVTHBURfJhYQQa6 पर 18 जून से पहले अपनी जानकारी देकर पंजीयन करा सकते हैं या विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के ईमेल specialofficeryp@gmail.com पर आवेदक का नाम, पिता का नाम, मोबाईल नंबर, ईमेल, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता का प्रकार एवं पूर्ण पता के साथ ईमेल कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि उपयुक्तता प्रमाण-पत्र भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्राधिकृत कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा जैसे-पीईटी, पीपीटी, पीएटी, प्री एमसीए, प्री बीएससी नर्सिंग, प्री एमएससी नर्सिंग, पीएचडी, प्री बीएड एवं अन्य पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होने पर कॉलेज में प्रवेश एवं नौकरी प्राप्ति के समय उक्त प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
