गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत आज जनपद पंचायत फिंगेश्वर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू, जनपद पंचायत सदस्य दीपक साहू, राधे श्याम साहू ,सरपंच सुंदरलाल साहू उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम बेलटुकरी की श्रीमती अनुसुईया बाई साहू को श्रवण यंत्र, ग्राम बकली के गरीबा एवं कोमल को ट्रायसिकल,ग्राम कोमा के चौती बाई, ग्राम बासीन के अमरनाथ तारक एवं ग्राम पेण्ड्रा के आशोक बांधे को मोट्राइज्ड ट्रायसिकल प्रदाय किया गया।
There is no ads to display, Please add some
