बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र मे जिला स्तरीय विलचेयर फेंसिंग तलवारबाजी परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमे जिले भर से 25 दिव्यांग खिलाड़ियो ने भाग लिया आयोजक केना मंडल ने बताया छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में 5 दिवसीय तलवारबाजी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ और सफलता पूर्वक समापन किया गया
राष्ट्रीय कोच दीपक साहू ने तलवारबाजी खेल से जुड़ी हुई बारीक तकनीक के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी एवं सभी खिलाड़ियो ने प्रशिक्षण प्राप्त करते हुये उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शको का दिल जीत लिया, क्षेत्र में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
दिव्यांग तलवारबाजी प्रशिक्षण में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समापन मे मुख्य अतिथि के रुप में समीर हालदर एवं जिला व्हिलचेयर फेंसिंग के अध्यक्ष सहित तलवारबाजी संघ बलरामपुर के पदाधिकारियों भी दिव्यांग खिलाड़ियो को तलवारबजी खेल का प्रशिक्षण देते हुए उनका हौसला बढ़ाया
There is no ads to display, Please add some
