राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के समझाईश और जूस पिलाने के उपरांत श्रीमती तुलसी बाई ने तोड़ा अनशन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी निवासी दिव्यांग श्रीमती तुलसी साहू द्वारा जमीन संबंधित विवाद से परेशान होकर वे कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची थी, इस प्रकरण पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने  राजस्व अधिकारी को आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिए थे। श्रीमती तुलसी साहू ने महासमुंद जिले के बिरकोनी में जाकर पूर्व में  आमरण अनशन पर बैठ गई थी। राजिम एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल उनके वास्तविक रकबे का दस्तावेज तहसीलदार, आरआई और पटवारी से मंगाकर जांच की गई। जिसमें उनका रकबा खसरा का त्रुटि होने पर नकल के प्रकरण पेंडिंग था। उसे सुधार किया गया। जिसे लेकर महासमुंद के राजस्व एवं पुलिस  प्रशासन  के द्वारा उन्हें उनका वास्तविक दस्तावेज की कापी दिखाकर जानकारी दी गई और उन्हे अनसन समाप्त करने का आग्रह किया गया। इस पर श्रीमती साहू राजी हुई, इस दौरान उन्हें अधिकारियों द्वारा जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त  कराया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version