अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। दुकान में संचालक के नही रहने के दौरान आठ नग सबमर्सिबल पम्प की चोरी करने के तीन आरोपी एवं खरीददार सहित कुल चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी रनदीप सिंह छाबड़ा निवासी मायापुर अम्बिकापुर का दुकान छाबड़ा एग्रो एंड मशीनरी एजेंसी स्कूल रोड़ अम्बिकापुर मे स्थित है , जिसका प्रार्थी संचालन करता है। दुकान संचालक ने गत दिवस सात जून को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के दुकान मे काम करने वाले कृष्णा उर्फ़ सोनू , जीतू सिंह एवं ईश्वर राजवाड़े द्वारा प्रार्थी के दुकान मे काम करने के दौरान 08 नग सबमर्सिबल पंप की चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 380/24 धारा 381, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी , जीतू सिंह उर्फ़ जितेंद्र सिंह और ईश्वर राजवाड़े बताया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर दुकान में संचालक के नही रहने के दौरान कुल 08 नग सबमर्सिबल पंप की चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के अग्रिम पूछताछ करने पर चोरी किये गये सबमर्सिबल पंप मे से तीन नग सबमर्सिबल पंप कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी द्वारा घर मे उपयोग किया जाना बताया जो आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। दो नग सबमर्सिबल पंप ईश्वर राजवाड़े के कब्जे से जप्त किया गया और तीन नग सबमर्सिबल पंप श्रीराम राजवाड़े निवासी मजीरा जयनगर को बेचना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर मामले मे शामिल खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा तीन नग चोरी का सबमर्सिबल पंप आरोपियों से खरीदना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के कब्जे से तीन नग सबमर्सिबल पम्प जप्त किया गया। खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े को गिरफ्तार कर मामले मे धारा 411 जोड़कर मामले के कुल चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम , आरक्षक उपेंद्र सिंह , विवेक राय और लालबाबू का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी मजीरा जयनगर जिला सूरजपुर , जीतू सिंह उर्फ़ जितेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी कुसमी बलरामपुर , ईश्वर राजवाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी मदनपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर एवं खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े उम्र 29 वर्ष निवासी मजीरा जयनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version