विधानसभा आम निर्वाचन-2023


उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर में 07 नवम्बर 2023 को मतदान सम्पन्न हुआ। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर और अंतागढ़ तहसील में कई ऐसे दुर्गम व सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र हैं, जहां पर जाकर मतदान कराना आसान नहीं था। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी शिद्दत के साथ अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करना किसी मतदान दल व सुरक्षाकर्मी के लिए आसान नहीं था। ऐसे हालात में निर्वाचन की सर्वोच्च प्राथमिकता को दृष्टिगत करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी ढंग से निभाने वाले मतदान कर्मियों का आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने अपने हाथों प्रशस्ति-पत्र भेंट कर न सिर्फ उनके अदम्य साहस की सराहना ही बल्कि पूरी शिद्दत के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने वाले मतदान कर्मियों के जज्बे को सलाम भी किया। इस दौरान मतदान कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा भी किए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी मतदान कर्मियों की सराहना करते हुए विपरीत हालातों में भी अदम्य साहस के साथ सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने के लिए मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में कई किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केन्द्र पहुंचने वाले तथा हेलीकॉप्टर से पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक निभाने वाले सभी कर्मचारियों को बधाइयां दीं। इस अवसर पर उपस्थित एसपी श्री पटेल ने भी उपस्थित सभी मतदान अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अभूतपूर्व साहस की तारीफ की।
इस दौरान अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पानीडोबरी मतदान केन्द्र क्रमांक 152 के मतदान अधिकारी अंकालराम ध्रुव व्याख्याता ने बताया कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र में यह उनकी तीसरी बार ड्यूटी थी और उनकी टीम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पोलिंग बूथ पहुंचाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन से संबंधित दायित्वों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। इसी तरह माछपल्ली (पखांजूर) केन्द्र के मतदान अधिकारी भूपेश यादव सहित सांवलीपरस, कोंगेरा, कुरूषबोड़ी (मांझी-2), कड़वे मतदान केन्द्रों के मतदान अधिकारियों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव कलेक्टर-एसपी के समक्ष साझा किए। इस दौरान पूरा सभाकक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके उपरांत सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को अधिकारियों ने बारी-बारी से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इन मतदानवीरों का हुआ सम्मान-
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में हेलीकाप्टर से जाकर मतदान कराने वालों में अंतागढ़ तहसील के मतदान केन्द्र क्रमांक-148 गुड़ाबेड़ा, केसेकोड़ी क्रमांक-149, पानीडोबरी-1 क्रमांक-151, पानीडोबरी-2 क्रमांक-152, कोंगेरा क्रमांक-218, मुल्ले क्रमांक-219, गवाड़ी क्रमांक-220 और किसकोड़ो क्रमांक-221 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा तहसील अंतागढ़ क्षेत्र में पैदल चलकर मतदान कराने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में प्राथमिक शाला सावंलीबरस (हुरतरई) मतदान केन्द्र क्रमांक-153, प्राथमिक शाला संबलपुर क्रमांक-133, प्राथमिक शाला पोरोण्डी (मांझीकुरूषबोड़ी-2) क्रमांक 136, प्राथमिक शाला भट्टीपारा आलानार क्रमांक-217 के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पखांजूर तहसील के मतदान केन्द्र क्रमांक 71 पाड़ेंगा-1, इरपानार क्रमांक-77, गोपालपुर क्रमांक 78, बेलगाल क्रमांक-85, चितरंजन नगर क्रमांक-91, स्वरूपनगर पीव्ही-62 क्रमांक 121, माचपल्ली क्रमांक-122 और अचीनपुर पीव्ही-94 मतदान केन्द्र क्रमांक-123 के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएफओ भानुप्रतापपुर जाधव श्रीकृष्ण, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल, अपर कलेक्टर द्वय बीएस उइके एवं एस. अहिरवार सहित रिटर्निंग अधिकारी अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विश्वास कुमार सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version