फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।-आज मंगलवार 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नगर की सभी 6 दुर्गा पण्डालों से माँ की प्रतिमा विसर्जन हेतु निकलेगी।नगर की परम्परानुसार दुर्गा पंडाल सोसायटी प्रांगण,बिजली ऑफिस,टीकरापारा,हाई स्कूल के पास,सतनामी पारा,फुलवारी प्रांगण एवं हल्बापारा से माँ की मूर्तियो की विसर्जन यात्रा हेतु अलग अलग निकालकर पूर्ण बस स्टैंड में एकत्रित होगी। पुराने बस स्टैंड से सभी झांकियाँ एक साथ मौली तालाब में विसर्जन हेतु महल रोड,पुराना हटरी, राज महल के रास्ते मौली तालाब पहुँचेगी। जहां शाम 6 बजे के आसपास उजाला रहते सभी प्रतिमाएँ विसर्जित हो जाये ऐसा कार्यक्रम बनाया गया है।नगर के दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने माँ के श्रद्धालुओं,नागरिकों एवं अंचलवासियों से पूरी श्रद्धा एवं गरिमामय तरीके से उत्साह उमंग के साथ व्यवस्था बनाते हुए शांति पूर्वक विसर्जन में शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
