उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन द्वारा आज जनपद सभाकक्ष दुर्गूकोंदल में दुर्गूकोंदल तहसील के सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक लेकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं विशेष शिविर के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों का बीएलओवार समीक्षा की गई और युक्तियुक्तिकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने बीएलओ को मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित भी किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री जैन ने विधानसभा निर्वाचन-2023 में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
There is no ads to display, Please add some


